Bihar Board Class 10 Maths Solutions Chapter 9 त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग Additional Questions and Answers.
BSEB Bihar Board Class 10 Maths Solutions Chapter 9 त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग Additional Questions
Bihar Board Class 10 Maths त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग Additional Questions
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
 जिस वक्त सूर्य का उन्नयन कोण 45° था, तब एक स्तम्भ की परछाई 10 m मापी गई। उस स्तम्भ की ऊँचाई थी
 (i) 5 m
 (ii) 10 m
 (iii) 15 m
 (iv) 20 m
 हल
 (ii) 10 m
प्रश्न 2.
 10 m ऊँचे मकान के आधार से 10 m दूर स्थित बिन्दु से देखने पर उसकी छत का उन्नयन कोण होगा
 (i) 60°
 (ii) 45°
 (iii) 30°
 (iv) 75°
 हल
 (ii) 45°
प्रश्न 3.
 यदि एक वृक्ष के आधार से 15 m दूर स्थित बिन्दु पर उसकी चोटी का उन्नयन कोण 30° बनता है, तो वृक्ष की ऊँचाई होगी।
 (i) 15 m
 (ii) 30 m
 (iii) 15√3 m
 (iv) 5√3 m
 हल
 (iv) 5√3 m
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
 किसी समय कोई स्तम्भ की छाया की लम्बाई उसकी ऊँचाई की √3 गुनी है। सूर्य का उन्नयन कोण ज्ञात कीजिए।
 हल
 माना स्तम्भ AB की ऊँचाई h है, तब
 छाया BC की लम्बाई = h√3
 तथा उन्नयन कोण ∠ACB = θ
 
 समकोण ∆ABC में,
 tan θ = \(\frac{A B}{B C}=\frac{h}{h \sqrt{3}}=\frac{1}{\sqrt{3}}\)
 ⇒ tan θ = tan 30°
 ⇒ θ = 30°
 अत: सूर्य का उन्नयन कोण 30° है।
प्रश्न 2.
 एक वृक्ष का ऊपरी भाग टूटकर भूमि से जा लगा तथा भूमि से 45° का कोण बनाता है। यदि वृक्ष की जड़ से उस बिन्दु जहाँ वृक्ष का शिखर भूमि को छूता है, की दूरी 6 m है, तो वृक्ष की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
 हल
 माना A वृक्ष ABC का पाद है तथा BC वृक्ष का टूटा हुआ भाग है तथा C पेड़ का ऊपरी सिरा है।
 तब ∠ACB = 45°
 तथा ∠BAC = 90°
 प्रश्नानुसार, AC = 6 m
  समकोण ∆BAC में, tan 45° = \(\frac{A B}{A C}\)
समकोण ∆BAC में, tan 45° = \(\frac{A B}{A C}\)
 ⇒ AB = AC tan 45° = 6 × 1 = 6 m
 पुनः समकोण ∆BAC में, cos 45° = \(\frac{A C}{B C}\)
 ⇒ BC = AC sec 45° = 6√2
 ∴ पेड़ की कुल माप = AB + BC = 6 + 6√2 = 6(√2 + 1) m
प्रश्न 3.
 एक मीनार की चोटी का उन्नयन कोण उस मीनार के आधार से क्षैतिज तल पर 40 m दूरी पर स्थित बिन्दु से देखने पर 45° है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
 हल
  माना AB मीनार तथा बिन्दु C क्षैतिज तल पर मीनार के आधार से 40 m दूर स्थित बिन्दु है।
माना AB मीनार तथा बिन्दु C क्षैतिज तल पर मीनार के आधार से 40 m दूर स्थित बिन्दु है।
 तब ∠ACB = 45°
 समकोण ∆ABC में, tan 45° = \(\frac{A B}{B C}\)
 ⇒ 1 = \(\frac{A B}{40}\)
 ⇒ AB = 40 m
 अत: मीनार की ऊँचाई 40 m है।
प्रश्न 4.
 एक मीनार क्षैतिज समतल पर ऊर्ध्वाधरतः खड़ी है। यदि सूर्य का उन्नयन कोण 30° और मीनार की छाया की लम्बाई 45 m हो, तो मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
 हल
 माना PQ ऊर्ध्वाधर मीनार तथा QR इसकी छाया है।
 माना मीनार की ऊँचाई h है।
 सूर्य का उन्नयन कोण, ∠PRQ = 30°
 
 तब समकोण ∆PQR में,
 tan 30° = \(\frac{P Q}{R Q}\)
 ⇒ PQ = RQ tan 30°
 ⇒ h = 45 × \(\frac{1}{\sqrt{3}}\) = 15√3 m
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
 एक मीनार के आधार से एक सरल रेखा में 100 m तथा 150 m की दूरी पर स्थित दो बिन्दुओं से मीनार के शिखर का उन्नयन कोण पूरक कोण है। सिद्ध कीजिए कि मीनार की ऊँचाई 50√6 m है।
 हल
 AB एक मीनार है जिसकी ऊँचाई h m है। इसके आधार B से 100 m तथा 150 m दूरी पर दो बिन्दु C और D हैं जहाँ पर शिखर के उन्नयन कोण क्रमशः θ तथा (90° – θ) हैं।
 
 
 अत: मीनार की ऊँचाई = 50√6 m
 इति सिद्धम्
प्रश्न 2.
 भूमितल पर दो बिन्दु A तथा B किसी मीनार के एक ही ओर स्थित हैं। यदि A तथा B पर मीनार के शिखर के उन्नयन कोण क्रमश: 30° तथा 60° हैं। यदि मीनार की ऊँचाई 150 m है, तो A तथा B के मध्य दूरी ज्ञात कीजिए।
 हल
 माना PQ एक मीनार है जिसकी ऊँचाई 150 m है। मीनार के पाद Q से जाने वाली क्षैतिज रेखा पर दो बिन्दु A और B हैं, जहाँ से मीनार की चोटी P से उन्नयन कोण क्रमशः 30° तथा 60° हैं।
 
 
प्रश्न 3.
 भूमि पर किसी बिन्दु से एक हवाई जहाज का उन्नयन कोण 60° है। 15 s की उड़ान के पश्चात् उन्नयन कोण बदलकर 30° हो जाता है। यदि हवाई जहाज 1500√3 m की नियत ऊँचाई पर उड़ रहा है, तो हवाई जहाज की चाल किमी प्रति घण्टा में ज्ञात कीजिए।
 हल
 माना हवाई जहाज 15 सेकण्ड में C से D तक पहुँच जाता है।
 समकोण ∆ABC में,
 
 ⇒ CD + BC = 1500√3 × √3 = 4500
 ⇒ CD + 1500 = 4500 [∵ BC = 1500 m]
 ⇒ CD = 4500 – 1500 = 3000 m
 प्रश्नानुसार, हवाई जहाज को 3000 m जाने में 15 s लगते हैं।
 अतः चाल = \(\frac{3000}{15}\) = 200 m/s
 = \(\frac{200 \times 60 \times 60}{1000}\)
 = 720 km/h
 अतः हवाई जहाज की चाल = 720 km/h
प्रश्न 4.
 एक मीनार के शिखर से 50 m ऊँचे भवन के शिखर तथा पाद के अवनमन कोण क्रमशः 30° तथा 60° हैं। मीनार की ऊँचाई तथा भवन और मीनार के बीच की क्षैतिज दूरी ज्ञात कीजिए।
 हल
 माना AB भवन तथा CD मीनार है।
 भवन तथा मीनार के बीच क्षैतिज दूरी BC = x (माना)
 तथा मीनार की ऊँचाई CD = y (माना)
 DX क्षैतिज रेखा है तथा AE, CD पर लम्ब है।
 प्रश्नानुसार, ∠ADX = 30°
 ⇒ ∠DAE = 30° तथा ∠BDX = 60°
 ⇒ ∠DBC = 60°
 
 समकोण ∆ADE में, cot 30° = \(\frac{A E}{E D}\)
 √3 = \(\frac{x}{C D-C E}\) (∵ AE = BC = x)
 x = √3 (CD – AB) (∵ EC = AB)
 x = √3(y – 50) ……(1)
 पुनः समकोण ∆BCD में, cot 60° = \(\frac{B C}{C D}\)
  अत: मीनार की ऊँचाई 75 m तथा मीनार व भवन के बीच क्षैतिज दूरी 25√3 m
अत: मीनार की ऊँचाई 75 m तथा मीनार व भवन के बीच क्षैतिज दूरी 25√3 m
प्रश्न 5.
 एक नदी के पुल के एक बिन्दु से नदी के सम्मुख किनारों के अवनमन कोण क्रमशः 30° और 45° हैं। यदि पुल किनारों से 3 m की ऊँचाई पर हो तो नदी की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
 हल
 माना PQ नदी की चौड़ाई है। माना A नदी के पुल का एक बिन्दु है अर्थात् AB = 3 m
 A से नदी के सम्मुख किनारों P और Q अवनमन कोण क्रमश: 30° और 45° हैं।
 
 समकोण ∆ABQ में,
 tan 45° = \(\frac{A B}{B Q}\)
 ⇒ 1 = \(\frac{3}{B Q}\)
 ⇒ BQ = 3 m
 पुनः समकोण ∆ABP में,
 tan 30° = \(\frac{A B}{B P}\)
 ⇒ \(\frac{1}{\sqrt{3}}=\frac{3}{B P}\)
 ⇒ BP = 3√3 m
 अतः नदी की चौड़ाई = PQ = BP + BQ
 = (3√3 + 3) m
 = 3(√3 + 1) m
 = 3(1.732 + 1) m
 = 3(2.732) m
 = 8.196 m
 ≅ 8.20 m
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
 किसी बिन्दु पर एक मीनार के शिखर के उन्नयन कोण की स्पर्शज्या (tangent) \(\frac{7}{4}\) है। मीनार की ओर 25 m चलने पर उन्नयन कोण की स्पर्शज्या हो जाती है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
 हल
 माना मीनार PQ के धरातल पर बिन्दु A से 25 m दूर (मीनार की ओर) बिन्दु B है।
 यदि ∠PAB = α तथा ∠PBQ = β
  तब प्रश्नानुसार, tan α = \(\frac{7}{4}\) व tan β = \(\frac{7}{3}\)
तब प्रश्नानुसार, tan α = \(\frac{7}{4}\) व tan β = \(\frac{7}{3}\)
 माना मीनार की ऊँचाई h है तो
 
 अत: मीनार की ऊँचाई 175 m है।
प्रश्न 2.
 एक व्यक्ति नदी के किनारे खड़े होकर देखता है कि नदी के दूसरे किनारे पर एक पेड़ के शीर्ष का उन्नयन कोण 60° है। जब वह किनारे से 21 m पीछे की ओर चलता है, तो वह उन्नयन कोण 30° पाता है। पेड़ की ऊँचाई तथा नदी की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
 हल
 
 माना AB पेड़ व BC नदी है। माना AB = h m व BC = x m
 ज्ञात है ∠ACB = 60°
 यदि किनारे C से 20 मीटर पीछे की ओर बिन्दु D है।
 तब ∠ADB = 30°
 समकोण ∆ABC में,
 tan 60° = \(\frac{h}{x}\)
 ⇒ √3 = \(\frac{h}{x}\)
 ⇒ h = x√3 …….(1)
 पुन: समकोण ∆ABD में,
 tan 30° = \(\frac{A B}{B D}=\frac{h}{x+20}\) ……(2)
 ⇒ \(\frac{1}{\sqrt{3}}=\frac{x \sqrt{3}}{x+20}\) [समीकरण (1) से]
 ⇒ x + 20 = 3x
 ⇒ 2x = 20
 ⇒ x = 10
 समीकरण (1) से, h = 10√3
 अत: पेड़ की ऊँचाई 10√3 m तथा नदी की चौड़ाई 10 m है।
प्रश्न 3.
 एक मनुष्य पानी के जहाज की छत जो पानी की सतह से 10 m ऊपर है, पर खड़ा है। वहाँ से पहाड़ी की चोटी का उन्नयन कोण 60° तथा पहाड़ की तली का अवनमन कोण 30° है। जहाज से पहाड़ी की दूरी और पहाड़ी की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
 हल
 
 माना AB एक जहाज तथा CD एक पहाड़ी है। पहाड़ी की चोटी का उन्नयन कोण ∠CAE = 60°
 तथा पहाड़ी की तली का अवनमन कोण ∠EAD = 30° है।
 जबकि AE, A से CD पर लम्ब है।
 माना पहाड़ी की ऊँचाई h m और जहाज से पहाड़ी की दूरी x m है।
 CE = (h – 10) m
 समकोण ∆AED में, tan 30° = \(\frac{E D}{A E}\)
 \(\frac{1}{\sqrt{3}}=\frac{10}{x}\)
 x = 10√3 m [∵ AB = ED = 10 m]
 पुनः समकोण ∆CEA में, tan 60° = \(\frac{C E}{A E}\)
 ⇒ √3 = \(\frac{h-10}{x}\)
 ⇒ √3 = \(\frac{h-10}{10 \sqrt{3}}\)
 ⇒ h – 10 = 10 × 3 = 30
 ⇒ h = 30 + 10 = 40 m
 अतः जहाज से पहाड़ी की दूरी 10√3 m तथा पहाड़ी की ऊँचाई 40 m है।
प्रश्न 4.
 एक मकान के आधार से 30 m दूरस्थ एक मीनार के शिखर का उन्नयन कोण 60° तथा मकान की छत से उसी मीनार के शिखर का उन्नयन कोण 45° है। मकान तथा मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
 हल
 
 माना AB मकान तथा PQ मीनार है।
 तब प्रश्नानुसार, BQ = 30 m,
 ∠PBQ = 60° तथा ∠PAM = 45°
 माना मीनार की ऊँचाई H तथा मकान की ऊँचाई h है।
 समकोण ∆PRB में, tan 60° = \(\frac{P Q}{B Q}=\frac{H}{30}\)
 ⇒ √3 = \(\frac{H}{30}\)
 ⇒ H = 30√3 m
 पुन: समकोण ∆PMA में,
 tan 45° = \(\frac{P M}{A M}=\frac{P Q-M Q}{A M}\)
 ⇒ 1 = \(\frac{H-h}{30}\)
 ⇒ H – h = 30
 ⇒ h = H – 30 = 30√3 – 30 = 30(√3 – 1) m
 अत: मकान की ऊँचाई 30(√3 – 1) m तथा मीनार की ऊँचाई 303 m है।
प्रश्न 5.
 किसी मीनार के आधार से a और b दूरी पर एक ही रेखा में स्थित दो बिन्दुओं क्रमशः A और B से देखने पर मीनार के ऊपरी सिरे के उन्नयन कोण पूरक पाये जाते हैं। सिद्ध कीजिए कि मीनार की ऊँचाई √ab है।
 हल
 
 माना मीनार OC की ऊँचाई = h m तथा मीनार का आधार OA है।
 माना आधार पर (एक ही रेखा पर) दो बिन्दु A तथा B इस प्रकार हैं कि
 OA = a तथा OB = b
 क्योंकि A तथा B पर बनने वाले कोण पूरक हैं।
 अत: यदि ∠CAO = θ
 तब ∠CBO = 90° – θ
 समकोण ∆COA में,
 
प्रश्न 6.
 सड़क के एक ओर स्थित मकान के, सड़क के दूसरी ओर स्थित मीनार के शिखर से मकान की छत और आधार के अवनमन कोण क्रमश: 45° और 60° हैं। यदि मकान की ऊँचाई 10 m है, तो मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
 हल
 माना AB मीनार तथा CD मकान है।
 माना BD = x तथा मीनार की ऊँचाई = h m
 
 
 
प्रश्न 7.
 एक ऊर्ध्वाधर खम्भा (जो 100 dm से अधिक लम्बा है) दो भागों में बँटा है, जिसमें नीचे का भाग उसकी कुल लम्बाई का \(\frac{1}{3}\) है। यदि खम्भे की जड़ से 40 dm दूर एक स्थान पर उसका ऊपरी भाग कोण α अन्तरित करे (जबकि tan α = \(\frac{1}{2}\)) तो खम्भे की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
 हल
 
 माना उर्ध्वाधर खम्भा AB जिसकी ऊँचाई h है जो दो भागों AC व BC में बँटा है।
 जबकि BC = \(\frac{1}{3}\) h
 खम्भे की जड़ से 40 dm की दूरी पर बिन्दु D है।
 तब ∠ADC = α माना ∠CDB = β
 समकोण ∆CBD में,
 
 ⇒ 240h – h2 = 4800 + 80h
 ⇒ h2 – 160h + 4800 = 0
 ⇒ h2 – 120h – 40h + 4800 = 0
 ⇒ h(h – 120) – 40(h – 120) = 0
 ⇒ (h – 120) (h – 40) = 0
 ⇒ h = 120
 ⇒ h = 40 जो कि मान्य नहीं है।
 खम्भे की लम्बाई = 120 dm
प्रश्न 8.
 एक अपूर्ण मन्दिर के आधार से 30 m दूर स्थित किसी बिन्दु से उसके शिखर का उन्नयन कोण 30° है। मन्दिर कितना ऊँचा और बनाया जाये कि उसी बिन्दु पर उन्नयन कोण 45° हो जाये (दिया है, √3 = 1.732)।
 हल
 माना बिन्दु D से देखने पर अपूर्ण मन्दिर AB के शिखर B का उन्नयन कोण 30° है।
 ∠BDA = 30°
 माना मन्दिर की ऊँचाई BC बढ़ाने पर उसके शिखर C का उन्नयन कोण 45° हो जाता है।
 
 ∴ BC = AC – AB = 30 – 17.32 = 12.68 m
 अत: मन्दिर को 1268 m ऊँचाई तक और बनवाना पड़ेगा।
प्रश्न 9.
 मीनार PN पर एक स्तम्भ QP गड़ा है। मीनार के आधार N से 40 m की क्षैतिज दूरी पर एक बिन्दु A है। बिन्दु A पर मीनार PN और स्तम्भ QP के द्वारा अन्तरित कोण क्रमशः θ और Φ इस प्रकार हैं कि tan θ = \(\frac{1}{2}\) और tan Φ = \(\frac{1}{3}\) स्तम्भ की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
 हल
 
 ∴ स्तम्भ PQ की ऊँचाई = QN – PN = 40 – 20 = 20 m
प्रश्न 10.
 एक नाव से जो पुल की ओर आ रही है, उस पुल का उन्नयन कोण 30° देखा गया। नाव के उसी चाल से 6 min पश्चात् उन्नयन कोण 60° हो गया। ज्ञात कीजिए नाव को उस पुल तक उसी चाल से पहुँचने में कितना समय और लगेगा?
 हल
 माना P पुल है और नाव की प्रथम स्थिति A है जहाँ से पुल P का उन्नयन कोण 30° है।
 6 m बाद नाव की द्वितीय स्थिति B है जहाँ से पुल का उन्नयन कोण 60° है।
 
 माना AB = x, BQ = y तथा PQ = h
 समकोण ∆PBQ में, tan 60° = \(\frac{h}{y}\)
 ⇒ √3 = \(\frac{h}{y}\)
 ⇒ h = y√3 …….(1)
 समकोण ∆PAQ में, tan 30° = \(\frac{h}{x+y}\)
 ⇒ \(\frac{1}{\sqrt{3}}=\frac{h}{x+y}\)
 ⇒ h√3 = x + y …….(2)
 समी० (1) से h का मान समी० (2) में रखने पर,
 y√3 . √3 = x + y
 ⇒ 3y = x + y
 ⇒ 3y – y = x
 ⇒ 2y = x
 ⇒ y = \(\frac{x}{2}\) m
 ∵ इकाई दूरी जाने में लगा समय = 6 min
 ∴ 1 इकाई दूरी जाने में लगा समय = \(\frac{6}{x}\) min
 ∴ \(\frac{x}{2}\) इकाई दूरी जाने में लगा समय = \(\frac{6}{x} \times \frac{x}{2}\) = 3 min
 अत: नाव को पुल तक पहुँचने में 3 min का समय और लगेगा।
प्रश्न 11.
 एक वायुयान दो मकानों के ऊपर से उड़ रहा है जिनके बीच की न्यूनतम दूरी 300 m है। यदि किसी समय वायुयान से एक ही दिशा में दोनों मकानों के अवनमन कोण क्रमशः 45° और 60° हैं, तो ज्ञात कीजिए कि वायुयान कितनी ऊँचाई पर उड़ रहा है?
 हल
 
 माना वायुयान A की ऊँचाई AB है।
 तथा C व D क्रमश: दो मकान हैं जबकि CD = 300 m
 माना वायुयान की ऊँचाई h है तथा BC = x
 तब समकोण ∆ABC में,
 
 
प्रश्न 12.
 एक हवाई जहाज जो कि 1000 m की ऊँचाई पर उड़ रहा है, पर स्थित मनुष्य उत्तर की ओर एक शत्रु की पनडुब्बी को 30° के अवनमन कोण पर तथा दक्षिण की ओर एक युद्धपोत को 45° के अवनमन कोण पर देखता है। पनडुब्बी और युद्धपोत के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
 हल
 
 माना हवाई जहाज की स्थिति A, पनडुब्बी की स्थिति Bव युद्धपोत की स्थिति C है तब प्रश्नानुसार,
 ∠ABC = 30°, ∠ACB = 45°
 तथा AO = 1000 m (जबकि AO ⊥ BC)
 समकोण ∆AOC में, tan 45° = \(\frac{A O}{O C}\)
 ⇒ 1 = \(\frac{1000}{O C}\)
 ⇒ OC = 1000
 पुनः समकोण ∆AOB में,
 tan 30° = \(\frac{A O}{B O}\)
 \(\frac{1}{\sqrt{3}}=\frac{1000}{B O}\)
 BO = 1000√3
 ∴ पनडुब्बी व युद्धपोत के बीच की दूरी, BC = (BO + OC)
 = (1000√3 + 1000)
 = 1000(√3 + 1) m
प्रश्न 13.
 क्षैतिज सड़क के ऊर्ध्वाधर स्थित हवाई जहाज से सड़क के दो क्रमागत किलोमीटर के पत्थरों के जो हवाई जहाज के दोनों ओर स्थित हैं; अवनमन कोण α और β हैं। सिद्ध कीजिए कि हवाई जहाज की ऊँचाई \(\frac{\tan \alpha \cdot \tan \beta}{\tan \alpha+\tan \beta}\) km है।
 हल
 
 माना B व C दो क्रमागत किलोमीटर के पत्थर हैं तथा उनके बीच H ऊँचाई पर बिन्दु A पर हवाई जहाज है।
 ∵ B व C के A से अवनमन कोण क्रमश: α व β हैं।
 ∠ABC = α तथा ∠ACB = β
 तथा BC = 1 km
 समकोण ∆ADB में, tan α = \(\frac{H}{B D}\)
 ⇒ BD = H cot α
 इसी प्रकार समकोण ∆ADC से,
 DC = H cot β
 परन्तु, BD + DC = 1
 H cot α + H cot β = 1
 
प्रश्न 14.
 एक झील के तल से h मीटर ऊँचाई पर स्थित एक बिन्दु पर एक बादल का उन्नयन कोण α है तथा झील में उसके प्रतिबिम्ब का अवनमन कोण β है। सिद्ध कीजिए कि झील के तल से बादल की ऊँचाई \(h\left(\frac{\tan \beta+\tan \alpha}{\tan \beta-\tan \alpha}\right) \mathrm{m}\) है।
 हल
 माना PQ झील का तल व झील से h ऊँचाई पर बिन्दु A है।
 बिन्दु A से बादल B का उन्नयन कोण ∠BAM = α
 तथा बादल के प्रतिबिम्ब C का अवनमन कोण ∠MAC = β
 